Sunday, April 12, 2026

नंद लाल शर्मा ने मोरी उत्तराखंड मेंस्टील ट्रस ब्रिज का उद्घाटन किया

हिमाचल आजकल

शिमला।  एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद, लाल शर्मा शनिवार को  60 मेगावाट की नैटवाड़ मोरी जल विद्युत परियोजना के अपने दौरे के दौरान मोरी, उत्तराखंड में एक डबल लेन स्टील ट्रस ब्रिज का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जनसमूह को संबोधित करते हुए नंद लाल शर्मा ने कहा कि  करीब 3 करोड़ रुपए की लागत से टोंस नदी पर बनाया जा रहा यह 70 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा पुल बड़े पैमाने पर स्थानीय जनसमुदाय के लिए लाभकारी होगा। यह गांव बैनोल, नैटवाड़ और मोरी के मध्य  बेहतर संपर्क सुविधा प्रदान करेगा और नैटवाड़ मोरी जलविद्युत परियोजना की गतिविधियों के लिए भी सहायक सिद्घ होगा। इस अवसर पर  एसके सिंह, परियोजना प्रमुख, एनएमएचईपी के साथ एसजेवीएन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

नैटवाड़ मोरी परियोजना स्थल के दौरे के दौरान  नन्दन लाल शर्मा ने पावर इंटेक स्ट्रक्चर के कंक्रीटिंग कार्यों और यूनिट- 2 के बॉक्सिंग अप के लिए जेनरेटर असेंबली कार्यों को शुरू करने का उद्घाटन किया।  यूनिट-1 का बॉक्सिंग अप कार्य पहले से ही प्रगति पर है। उन्होंने  कुल 111 टावरों वाली 37 किलो मीटर  लंबी 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण कार्य का उद्घाटन भी किया। एसजेवीएन बैनोल से स्नेल तक नैटवाड़ मोरी एचईपी से विद्युत निकासी के लिए ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण कर रहा है। उन्होंने कर्मचारियों से परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए एकजुट हो कर अधिक प्रयास करने का आह्वान किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles