हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा साफ कहा कि क न तो मुख्यमंत्री बदलेंगे, न ही मंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़े जाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में 25 से 30 जून के बीच एक लाख से अधिक युवाआें की रैली आयोजित की जाएगी। क न मुख्यमंत्री बदलेंगे, न ही मंत्री बदले जाएंगे। प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव होंगे। 25 से 30 जून के बीच एक लाख से अधिक युवाआें की रैली होगी। वे रविवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जून के बीच एम्स की आईपीडी सेवाआें का शुभारंभ कर सकते हैं। इस दौरान एक लाख से अधिक युवाआें की रैली की जाएगी। महासंपर्क अभियान में बूथ तक जाएंगे। उनका कहना है कि सरकार और संगठन का तालमेल अच्छा है। महासंपर्क अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा है। अप्रैल महीने में ग्राम केंद्र सम्मेलन, मई महीने में त्रिदेव के सम्मेलन होंगे। तबकि 15 मई से 15 जून तक पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। वहीं 25 से 30 जून के बीच एक लाख से अधिक युवाआें की रैली होगी। इस रैली में प्रधानमंत्री हिमाचल आएंगे। जबकि जुलाई में पंच परमेश्वर सम्मेलन और उसके बाद संसदीय क्षेत्र में रथ यात्रा होगी। अगस्त में लाभार्थी सम्मेलन होगा।
जयराम ठाकुर के नेतृत्व में होंंगे विधानसभा चुनाव: जेपी नड्डा
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :