हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। इसे आकाशवाणी शिमला से 14 अप्रैल को रात 9 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश आकाशवाणी शिमला, एफएम शिमला, एफएम हमीरपुर, एफएम धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा। दूरदर्शन केंद्र शिमला से हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री का संदेश वीरवार को शाम 4:30 बजे प्रसारित किया जाएगा। यह संदेश सभी क्षेत्रीय टीवी चौनलों और केबल टीवी नेटवर्कस द्वारा 14 अप्रैल को प्राईम टाईम में प्रसारित किया जाएगा।


| All Rights Reserved | Website By :