Sunday, April 12, 2026

नड्डा के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचालन: सुरेश कश्यप

हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा की भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हिमाचल दौरा उदाहरणात्मक रहा है, शिमला में रोड शो एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन था। राष्ट्रीय ने अर्की मंडल के एक बूथ की बैठक भी ली यह हमारे लिए एतिहासिक था। उन्होंने कहा की जल्द ही जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल के बाकी तीन संसदीय क्षेत्रों का दौरा करेंगे, इस से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नए जोश और नई ऊर्जा का संचालन हुआ है। कश्यप ने कहा की भाजपा के जोश के आगे कांग्रेस और आप पार्टी टिक नहीं पाएगी, नड्डा के दौरे के बाद कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों को समझ नही आ रहा है की हम क्या करें। कांग्रेस और आप अब कभी भी सत्ता में नहीं आएगी, जिस प्रकार से भाजपा काम कर रही है हमारा मिशन रिपीट पक्का हैं। कांग्रेस के कुछ नेता भाजपा और सरकार पर बेबुनियादी आरोप लगा रहे है, भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन दिया हुआ। भाजपा भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेस की नीति से काम करती है।
उन्होंने कहा की भारत में सबसे बड़ गरीब कल्याण कार्यक्रम चल रहा है, गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच के परिणाम स्वरूप हमारी सरकार ने देश भर में गरीबों को राशन वितरण करने का का काम किया है, इस योजना के तहत देश के 80 करोड़ लाभार्थियों को 759 लाख मीट्रिक टन अनाज मुफ्त वितरित किया गया है।
हिमाचल में इस योजना के अंतर्गत 8 लाख लाभार्थियों को लाभ प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री का लक्ष्य है की देश में कोई भी गरीब भूखा न सोने पाए जो की पूरा हुआ है। यह योजना लॉकडॉन के समय से जून 2020 से सितंबर 2022 तक चलाई जा रही है। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles