हिमाचल आजकल
शिमला। युवा वर्ग हमारे देश का बल और भविष्य हैं। युवाओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर स्वस्थ रहने के खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेना चाहिए। यह बात जुब्बल-नावर-कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने बुधवार को घयाल क्षेत्र के युवक मंडल चड़ोल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा कि भागदौड़ जीवनशैली में तनाव को कम करने व नियमित शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है। युवाआें नशे से बचने और निरोगी जीवन के लिए खेलों में भाग लेने की जरूरत है। रोहित ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस समग्र और एक समान ²ष्टिकोण के साथ विकास करवाने के लिए वचनबद्घ हैं । युवाओं की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए ग्रामीण स्तर पर खेल मैदान बनाने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पेयजल की समस्या को देखते हुए घयाल क्षेत्र के लिए 3 उठाऊ पेयजल योजना स्वीकृत करवाई गई थी। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के वितीय वर्ष 2016-17 में जिला शिमला के लिए ब्रिक्स के माध्यम से 45 करोड़ रूपए की एकमात्र स्वीकृत पब्बर उठाऊ पेयजल योजना का चार वर्षों से लंबित टेंडर को आवंटित कर दिया गया हैं। इस योजना के बनने से जुब्बल-नावर-कोटखाई की 27 पंचायतों सहित घयाल क्षेत्र की जनता लाभान्वित होगी।

रोहित ठाकुर ने कहा कि कोटखाई सेब की बागवानी के क्षेत्र में अग्रणी स्थान रखता हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. ठाकुर रामलाल ने गुम्मा में कोल्ड स्टोर स्वीकृत किया था। रोहित ठाकुर ने कहा कि कोल्ड स्टोर से परिवर्तित सीए स्टोर गुम्मा का स्तरोन्नत कार्य 16$ 48 करोड़ रूपए व फ्रूट प्रोसेसिंग प्लांट पराला का निर्माण 91 करोड़ रूपए की लागत से पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीत 1134 करोड़ रूपए के बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा हैं। उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चौहान,ब्लक युवा कांग्रेस जुब्बल नावर के अध्यक्ष कपिल ठाकुर, बीडीसी सदस्या स्नेह लाता चौहान,फल उत्पादक संघ के पूर्व अध्यक्ष राविंदर चौहान,जतिंदर भीमटा जोन प्रभारी व प्रमोद चौहान मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :