पर्यटन विकास निगम ने होटलों में सभी रियायतें देना बंद की
हिमाचल आजकल
शिमला। मैदानी इलाकों में तपिश बढऩे के साथ ही पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर रूख करना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों का हजूम उमडऩे लगा है। प्रदेश पर्यटन विकास निगम ने अपने सभी होटलों में रियायतें देना बंद कर दिया है। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस बार समर पर्यटन सीजन के अच्छे चलने की उम्मीद बंधी है। सूबे के सीमर पर्यटन सीजन के पंख लगने लगे है। दो साल से कोरोना की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार एक बार फिर से पटरी पर लौटने लगा है। पिछले कुछ दिनों से मैदानी इलाकों में अच्छी खासी गर्मी पडऩे लगी है। लिहाजा मैदानी इलाकों से सैलानी अब हिमाचल की ठंडी फिजाओं का लुत्फ उठाने लगे है। पिछले एक हफ्ते से प्रदेश के होटलों में ऑक्यूपेेंसी बढऩे लगी है। अगले चार दिनों तक छुट्टियां पड़ रही है। ऐसे में पर्यटकों ने पहले ही शिमला, मनाली, चायल धर्मशाला और कसौली पर्यटन स्थलों के होटलों में एडवांस बुकिंग कर दी है। इन पर्यटन स्थलों के होटल अगले चार दिनों तक सैलानियों से पैक रहेंगे। वहीं पर्यटन विकास निगम ने अपने सभी होटलों में 30 जून तक रियायतें देनी बंद कर दी है। इस समय पंजाब, दिल्ली , उत्तर प्रदेश, हरियाणा व गुजरात ओर महाराष्ट्र से भारी संख्या में सैलानी हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर पहुंच रहे र्है।
पर्यटन निगम के होटलों में चल रही एडवांस बुकिंग:अश्नी सोनी
उधर, प्रदेश पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक अश्नी सोनी का कहना है कि शिमला, मनाली व चायल के होटल अगले कुछ दिनों तक पैक रहेंगे। यहां के होटलों में पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है। कई होटलों में मई महीने के लिए भी एडवांस बंकिंग हो रही है। उनका कहना है कि पर्यटन विकास निगम ने अपने होटलोंके लिए पैके तैयार किए है। पर्यटक अपनी पसंद से पैकेज का चयन कर रहे है। उन्होंने कहा कि समर पर्यटन सीजन के दौरान सभी होटलों में रियायतें देना बंद कर दी गई है। काफी समय बाद इस बार समर पर्यटन सीजन के अच्छा चलने की उम्मीद जगी है।


| All Rights Reserved | Website By :