Monday, January 12, 2026

हिमाचल में चल रही भाजपा की पेपर लीक सरकार : सुक्खू

पेपर लीक मामले में राजभवन के बाहर गरजी कांग्रेस

हिमाचल आजकल

शिमला।  विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस के हाथ पुलिस भर्ती पेपर लीक का मुद्दा  लगा है। प्रदेश कांग्रेस इस बड़े मुद्दे को हाथ से नहीं देना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस इस मामले पर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रमक है। कांग्रेस ने अब विधानसभा चुनाव तक  सरकार परचौतरफा हमला करने की रणनीति  बनाई है। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पेपर लीक मामले में राजभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। कांग्रेस नेताओं ने इस मामले को लेकर राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में भाजपा सरकार बैकफुट है। विधालनसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस इस मुद्दे को भुनाने का प्रयास कर रही है। इस मामले में प्रदेश कांग्रेस बड़े नेता भाजपा सरकार को घेरने में जुट गए है। सभी जिलों भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे है। शनिवार का शिमला में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राजभवन के बाहर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। इस अवसर पर सुक्खू  ने कहा कि हिमाचल में भाजपा की पेपर लीक सरकार चल रही है। पेपर लीक ममले की जांच सीबीआई से की जाए। भाजपा सरकार युवाओं के हितों से खिलावाड़ कर रही है। पुलिस भर्ती पेपर ली सरकार व पुलिस प्रशासन की नाकामी है। सरकार इस मामले में असली अरोपियों तक नहीं पहुच पा रही है। उनका कनहा है कि पुलिस भर्ती पेपर के सरेआम नीलामी की गई। पढ़े लिखे युवाओं के साथ सरकार भद्दा मजाक कर रही है।

धरना प्रदर्शन में ये नेता रहे मौजूद

 धरना प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू,कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,विधायक विधायक रोहित ठाकुर,अनिरुद सिंह,सतपाल रायजादा, लखविंदर सिंह राणा के अलावा जिला अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र चौहान, सुरेंद्र चौहान, नरेश चौहान,अनिता वर्मा,पूर्व विधायक सोहन लाल,अरुण शर्मा,दीपक राठौर,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी,एनएसयूआई के अध्यक्ष छत्रर सिंह ठाकुर सहित पार्टी के कई पदधाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles