हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में लोग भाजपा के कुशासन,बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से बहुत दुखी हो चुके है और इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना चुके है। हाल ही में किन्नौर, रामपुर व आनी ब्लॉकों का दौरे के दौरान लोगों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि रामपुर में महिला सशक्तिकरण समारोह मे महिलाओं की भारी भीड़ ने साफ कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा अब चंद दिनों की मेहमान है। महिलाओं ने पूरी तरह ठान लिया है कि वह भाजपा को सत्ता से बाहर करके ही रहेगी।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में इन दोनों भाजपा लोगों को लुभाने का असफल प्रयास कर रही है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में भाजपा सरकार ने लोगों की कोई सुध नहीं ली। अब चुनाव नजदीक आते देख भाजपा घोषणाआें पर घोषणाएं कर रही है,जबकि सरकारी खजाना खाली पड़ा है। भाजपा अपनी राजनीतिक रैलियों के लिए सरकारी मशनरी व धन का खुल कर दुरपयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। उनका कहना है कि भाजपा शिमला नगर निगम चुनावों में अपनी हार के डर से भी सहमी हुई है। यही वजह है कि वह नगर निगम चुनावों को पार्टी चिन्ह पर करवाने से कतरा रही है।


| All Rights Reserved | Website By :