हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में प्रेम प्रकाश (आईओएफएस) ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। प्रकाश इंडियन आर्डेनेस फैक्टेरिज सर्विस (आईओएफएस) के वर्ष 1998 बैच के अधिकारी हैं। एसजेवीएन में कार्यभार ग्रहण करने से पहले, प्रकाश, आर्डेनेस निदेशालय, कोलकाता में उप महानिदेशक विधि प्रकोष्ठ के पद पर तैनात थे।
प्रेम प्रकाश ने हेवी अलॉय पेनेट्रेटर प्रोजेक्ट, त्रिची, आर्डेनेस फैक्टेरी बोर्ड मुख्यालय, कोलकाता और गन कैरिज फैक्टरी, जबलपुर सहित रक्षा प्रतिष्ठानों में विभिन्न स्तकरों में मूल्यवान सेवाएं प्रदान की हैं। इन प्रतिष्ठानों में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों को संभाला। उन्होंने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में निदेशक के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने जनशक्ति आयोजना, राजस्व खरीद और सतर्कता संबंधी कार्यों को संभाला। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी के निदेशक के रूप में भी कार्य किया, जो नौ राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमियों में से एक है जो ग्रुप ए अधिकारियों के आरंभिक प्रशिक्षण तथा वरिष्ठ अधिकारियों के लिए प्रबंधन विकास कार्यक्रमों का संचालन करती है।


| All Rights Reserved | Website By :