Sunday, April 12, 2026

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 20 हजार मेधावी विद्यार्थियों को 83 करोड़ के मुफ्त लैपटप प्रदान किए

शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने किया अभूतपूर्व विकास, कई मानकों में केरल को पीछे छोड़ा : जयराम ठाकुर

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को  मंडी जिला के पड्डल मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 20,000 मेधावी विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क लैपटप वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस पर 83 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इस अवसर पर सभी मंत्रियों ने अपने जिलों से कार्यक्रम में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को लैपटप वितरित किए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को सम्बोधित किया। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को लैपटप मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षित नागरिक लोकतांत्रिक समाज की सबसे बड़ी देन है। विद्यार्थी सही कार्य के लिए तत्परता से आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि विद्यार्थियों के विचार शुद्घ और ईमानदार होते हैं। उन्होंने कहा कि आज के विजेता विद्यार्थियों का यह वर्ग अन्य विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्ष्टता प्राप्त करने और अगली बार लैपटप जीतने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और कई मानकों में केरल को भी पीछे छोड़ दिया है, जो हम सभी के गर्व का विषय है। 

जय राम ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राज्य में लड़कियों की शिक्षा पर विशेष बल दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले लड़कियों की शिक्षा को गम्भीरता से नहीं लिया जाता था, परन्तु वर्तमान में शिक्षा के क्षेत्र में वे लडक़ों से बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे महिला सशक्तिकरण सुनिश्चित हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटप प्रदान करना उनकी पढ़ाई में सहायक सिद्घ होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण लैपटप वितरण में कुछ विलम्ब हुआ, परन्तु अब प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को लैपटप प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी के बदलाव से शिक्षा प्रणाली में भी बहुत परिवर्तन आया है और लैपटप, कम्प्यूटर, मोबाइल जैसे आधुनिक उपकरण विद्यार्थियों के लिए आवश्यक बन गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने मण्डी में नया राज्य विश्वविद्यालय खोला है जिससे मण्डी सहित निकटवर्ती जिलों के छात्रों को उनके घर-द्वार पर उच्च शिक्षा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह विश्वविद्यालय शीघ्र ही पूर्ण रूप से क्रियाशील होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के शिक्षकों को जल्द ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) वेतनमान प्रदान किया जाएगा।

जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर विभिन्न जिलों के मेधावी विद्यार्थियों से भी संवाद किया। विद्यार्थियों ने लैपटप प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह उनकी पढ़ाई में मदद्गार साबित होगा। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनसे कड़ा परिश्रम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शर्टकट नहीं होता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रकाशित एक पुस्तिका का भी विमोचन किया। उन्होंने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का सिग्रेचर सन्ग भी जारी किया।  इस गीत की रचना एवं गायन ड$ गोपाल ष्ण, प्रो$ सुरेंद्र शर्मा, ड$ सतीश ठाकुर, ड$ लाल चंद और ड$ हेम राज द्वारा किया गया है। इस अवसर पर राज्य द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में हासिल की गई उपलब्धियों पर आधारित वृत्तचित्र ‘शिक्षा के नए आयाम’ का भी प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर मंडी जिला के लगभग 2900 मेधावी छात्रों को लैपटप वितरित किए गए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles