हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जिताऊ उम्मीदवारों की खोज शुरू कर दी है। कांग्रेस आलाकमान ने उम्मीदवारों का चयन सर्वे के आधार पर किए जाने की रणनीति बनाई है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तीन एजेंसियों से प्रत्याशियों के चयन के लिस सर्वे करवा रही है।
हिमाचल कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए फंूक फंूक कर कदम रखने जा रही है। कांग्रेस के वड़े नेता चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतरने की बात कर रहे है। वहीं कांग्रेस आलाकमान अब अपने स्तर पर उम्मीदवारों को लेकर सर्वें करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीन अलग अलग एजेंसियों से सर्वें करवाए जा रहे है। इसके बाद ही विधानसभा चुनाव के लिए टिकट फाइनल किए जाएंगे। कांग्रेस से जुड़े सूत्र बताते है कि कांग्रेस के कुछ विधायक के अलावा वरिष्ठ नेताओं के टिकट भी काटे जा सकते है। वहीं प्रदेश कांग्रेस ने भी प्रत्याशियों के नाम पर मंथन करना शुरू कर दिया है। शुरूआती दौर में 25 से 30 उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनाई जा रही है। सर्वें की रिपोर्ट आने के बाद उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस आलाकमान लगातार प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से विधानसभा चुनाव को लेकर फीडबैक ले रहा है।
सुबे में इस साल विधानसभा के चुनाव होने है। कांग्रेस ने चुनाव तेज कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अगिनहोत्री प्रदेश का दौरा कर रहे है। अलग अलग जगहों पर जनसभाएं की जा रही है। बहरहल कांग्रेस कर टिकट चाहने वालों की नजरें अब सर्वे रिपेार्ट पर टिकी है।


| All Rights Reserved | Website By :