कहा, शिमला शहर में 5 दिन बाद मिल रहा पानी
हिमाचल आजकल
शिमला। राजधानी में फिर से पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ये है कि शहर में लोगों को 4 से पांच दिन बाद पानी मिल रहा है। कांग्रेस ने पानी की समस्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। शिमला शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जुमलों की सरकार ने शिमला शहर की जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने कहा कि जनता को 24 घंटे पानी देने का वायदा भी जुमला साबित हुआ है। शहरी विकास मंत्री अपने हर भाषण में शहर में पेयजल समस्या दूर होने की बात करते हैं। लोगों को जल्द 24 घंटे मिलेगा पानी वाला वायदा कर थकते नहीं।
उन्होंने कहा कि शहर के लोग हजारों और लाखों रुपए पानी का बिल दे रहे हैं। बावजूद इसके उन्हें पानी नहीं मिल रहा। शिकायत करने पर उसका संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। जितेंद्र चौधरी ने कहा कि जब से पानी आवंटन का काम कंपनी को दिया है लोग परेशान हैं। पेयजल कंपनी ने छोटा शिमला, चौड़ा मैदान के बाद अब न्यू शिमला और सेंट्रलज जोन में भी पानी की राशनिंग शुरू कर दी है।


| All Rights Reserved | Website By :