हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि पहले से महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार की मार झेल रही जनता पर अब महंगाई के नए प्रहार का मसौदा मोदी सरकार ने तैयार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरबीआई ने रेपो रेट में 0. 50 फीसदी का इजाफा किया है। जो कि अब बढक़र 4. 90 फीसदी हो गया है। आरबीआई के मुताबिक 2022-23 में एक बार महंगाई फिर और बढने वाली है। वहीं, महंगाई का रिटेल इन्फ्लेशन भी 6.7 फीसदी रहेगा। उनका कहना है कि केद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियां आम जनता पर महंगाई का एेसा बोझ लाद रही हैं जो कि अब जनता की बर्दाश्त से बाहर हो रहा है। महंगाई की मार से बिलबिला रही जनता के लिए होम, आटो व पर्सनल लोन की ईएमआई अब और महंगी होगी। जनता पूछ रही है कि भाजपा के तानाशाह दौर में मध्यमवर्गीय और नौकरी पेशा लोग कहां जाएं, क्या करें व अपने परिवार का भरण-पोषण कैसे करें। राणा ने कहा कि प्रचंड बहुमत लेने के बाद भाजपा प्रदेश की जनता के हितों से खिलावाड़ कर रही है। भाजपा लोकतंत्र में जनता से वफादारी की बजाय अदाकारी व कलाकारी से सिर्फ सत्ता हासिल करने के मंसूबे पाल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का दूसरा नाम अब महंगाई बन चुका है। कांग्रेस कार्यकाल में 70 वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद अर्जित व खड़ी की गई देश की संपत्तियां व परि-संपत्तियां बिक चुकी हैं। ऐसे में देश लगातार पिछड़ता जा रहा है। लेकिन सरकार का ध्यान सिर्फ और सिर्फ झूठे प्रचार के दम पर सत्ता हासिल करने पर है।


| All Rights Reserved | Website By :