हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के प्रदेश प्रमुख प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता बैकफुट पर हैं क्योंकि केंद्र और राज्य सरकार ने उम्मीद से ज्यादा काम किया है। भाजपा की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को देखकर कांग्रेस नेता बौखलाहट में हैं। उनका कहना है कि कांग्रेस के नेता हमारे नेताओं पर बेबुनियाद आरोप और बयानबाजी कर रहे हैं, कांग्रेस नेता भाजपा से डरे हुए हैं। क कांग्रेस आलाकमान ने कुछ एेसे फैसले लिए हैं जिससे कांग्रेस कॉडर का मनोबल गिरा है। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अपनी एकता को बचाने के लिए पद दिए लेकिन इस प्रक्रिया में उनके अच्छे नेताआें की अनदेखी की गई। कांग्रेस के नेता अपने विधानसभा क्षेत्र में खुद को मुख्यमंत्री घोषित कर रहे हैं, अगर वे ऐसा नहीं करेंगे तो वे अपने-अपने क्षेत्रों में नहीं जीतेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताआें को सक्रिय किया है और कांगड़ा में त्रिदेव सम्मेलन इसका प्रमाण है। भाजपा का राष्ट्रीय नेतृत्व आने वाले समय में हिमाचल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए गंभीर है। भाजपा राज्य में 32 लाख लाभार्थियों से संपर्क करने जाएगी। भाजपा के प्रमुख प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल में चुनाव जीतने के सपने देख रही है। उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे। कांग्रेस नेता भाजपा नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं, उन्हें अपनी भाषा सुधारनी चाहिए। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने निर्दलीय विधायक होशियार सिंह और प्रकाश राणा को पार्टी के संबंधित नेताओं से सलाह मशविरा करने के बाद सदस्यता देने का फैसला किया है।


| All Rights Reserved | Website By :