हिमाचल आजकल
शिमला, कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में यहां इस क्षेत्र में जो विकास कार्य शुरू किए थे उनको पूरा करना और उन्हें आगे बढऩा उनका लक्ष्य है। शनिवार को आज पिपली धार पंचायत में विधायक आपके द्वार में लोगों को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है उसके लिए वह सदैब उनके आभारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण का यह क्षेत्र विकास के मामलें में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। इस सब का श्रेय क्षेत्र के सभी प्रबुद्घ लोगों को जाता है जो समय समय पर मेरा मार्गदर्शन करते है। उनका कहना था कि अब प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है इसलिए उन्हें उनके हाथों को और मजबूत करना है जिससे यह क्षेत्र प्रगति के पथ पट निरंतर आगे बढ़ता रहें।

पिपली धार पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में उनकी चिंता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की प्रेम और विकास कि विरासत को जिस प्रकार विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ा रहें है वह हमारे लिए बहुत ही गौरब की बात है।
उन्होंने इस दौरान पिपली धार पंचायत के विभिन्न कार्यो के लिये विधायक निधि से 12,50 लाख रुपए भी स्वीकृति किए।
इस अवसर पर उनके साथ पूर्व विधायक सोहन लाल,जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,पूर्व अध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा,एमडी शर्मा प्रधान लाजवंती, पूनम ठाकुर, मीरा शर्मा,ऊषा, दवेंद्र,बीडीसी सीता शर्मा,रीता भारद्वाज,आशा वर्मा,प्रेम शर्मा,किरण सहित कई अन्य पार्टी पदधाधिकारी, महिला मंडल,पंचायत के वार्ड सदस्य के अतिरिक्त कई लोग मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :