हिमाचल आजकल
शिमला। नगर निगम शिमला समरहिल वार्ड से सीपीआईएम पार्षद शैली शर्मा ने शनिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज और चेयरमैन गणेश दत्त भी मौजूद थे।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मेहता ने कहा कि यह गर्व की बात है कि अब वामपंथी दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिली प्रेरणा से हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र का त्रिदेव सम्मेलन 23 जून को सोलन में होगा। इसमें शिमला जिले के 1017 त्रिदेव भाग लेंगे। जल्द ही निर्वाचन क्षेत्र स्तर पर पंच परमेश्वर सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन आयोजित करेंगे।
मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भाजपा ने एक सशक्त पार्टी के रूप में काम किया है और अब हम दुनिया की सबसे व्यवस्थित पार्टी हैं। देश के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेता है, जो दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताआें में से एक है। उन्होंने कहा कि भाजपा बूथ स्तर पर काम करती है और यही भाजपा की जीत का राज है। भाजपा नगर निगम शिमला और विधानसभा चुनाव में अचछा प्रदर्शन करेगी। इस मौके पर भाजपा की प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, कोषाध्यक्ष संजय सूद और सह मीडिया प्रभारी करण नंदा भी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :