Sunday, April 12, 2026

सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग : संयज निरुपम

 कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान से भाजपा में  बौखलाहट

हिमाचल आजकल

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम ने केंद्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी  पर झूठे मामलें बनाकर उनके खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। केेंंद्र सरकार राजनैतिक षडयंत्र के तहत उनके नेताओं को निशाना बना रही है। यह सब भाजपा की कांग्रेस के नेताओं के प्रति बौखलाहट है। कांग्रेस इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी। वे रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से बात कर रहे  थे। उनका कहना है कि  सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ईडी के सम्मन को पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। असल मे राहुल गांधी भाजपा को बहुत बड़ी चुनौती है।  कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा अभियान से भाजपा बौखलाहट में है। देश की गंभीर  समस्याओं से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए भाजपा लोगों को भ्रमित करती रही है। उन्होंने कहा कि उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर में जब देश जोड़ो पदयात्रा का फैसला हुआ तो उसके दूसरे दिन ही उनके नेताओं को ईडी के सम्मन आना पूरी तरह उनके नेताओं के खिलाफ एक राजनीतिक षडयंत्र है।

सोमवार को ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

संजय निरूपम ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर देश भर में सोमवार को  को कांग्रेस ईडी कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी  छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि  केंद्र  सरकार देश में ईडी, आयकर विभाग व सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। जब भी देश मे चुनाव का समय आता है तो नेताओं या उनके करीबियों के घर इनकी छापा मारी शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में ईडी ने 11000 से अधिक मामलें रजिस्टर्ड किए और केवल 7-8 मामलों में ही दोषी पाए गए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles