Sunday, April 12, 2026

भाजपा सरकार ने नावार क्षेत्र को विधायक प्राथमिकता से बाहर रखा : रोहित ठाकुर

रोहित ठाकुर ने बटाड़ा में आयोजित बलीबाल प्रतियोगिता में की शिरकत

हिमाचल आजकल

शिमला। खेल हमें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। खेलों को प्रोत्साहित करने और प्रतिभाओं  को आगे लाने के लिए जुब्बल-नावर-कोटखाई में खेल मैदानों को वरीयता दी जाएगी। यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने रविवार को  ग्राम विकास मंडल बटाड़ा द्वारा आयोजित बलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कब्बड्डी  स्थानीय स्तर पर खेलें जाने वालें खेलों को भी प्रोत्साहन देने की जरूरत हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के  बीते चार वर्षो के कार्यकाल में नावर की अनदेखी हुई हैं और क्षेत्र को विधायक प्राथमिकता से बाहर रखा गया।  जबकि पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में चंड़ीगढ़-सायरी सडक़ की मैटलिंग व टायरिंग के लिए 3. 38 करोड़ रूपए की राशि जबकि उमलाडवार-फरोग-खलावन-दियोली सडक़ के लिए 2.84 करोड़ रूपए की राशि विधायक प्राथमिकता के तहत स्वीकृत करवाई गई थी। इसी प्रकार पुजारली नंबर-3 और हस्टाड़ी के लिए खलावन खड्ड से उठाऊ सिंचाई योजना को 8. 5  करोड़ रूपए स्वीत करवाएं गए।

उन्होंने कहा कि सायरी में माध्यमिक पाठशाला खोली गई। रोहित ठाकुर ने कहा कि पिछले आठ महीनों में विधायक प्राथमिकता में नावर क्षेत्र की 5 सडक़ें डालकर डीपीआर बनाकर वित्त पोषण के लिए नाबार्ड को भेजी जा रहीं हैं। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से फरोग गाँव के सामुदायिक केंद्र के लिए 3 लाख,खलावन गांव के मैदान के लिए 2. 50 लाख, बटाड़ा गांव में मंदिर प्रागण के लिए 2 लाख की राशि स्वीकृत करवाई गई हैं। उन्होंने  ग्राम विकास मंडल बटाड़ा के प्रधान रोहित शर्मा व सभी पदाधिकारियों को बलीवाल प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर बधाई दी। रोहित ठाकुर ने बलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम भमनोली व उप विजेता टीम मसली को पुरकृस्त किया। इस दौरान उनके साथ ग्राम पंचायत पुजारली की प्रधान आशा शर्मा, जोन प्रभारी वेद प्रकाश सुन्टा, जिला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, लोकपाल छाजटा, बलबीर शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत मांदल, पूर्व प्रधान मदन शक्टान, पूर्व बीडीसी अध्यक्ष भोपाल शर्मा, धनश्याम चौहान पूर्व उप प्रधान ग्राम पंचायत हस्टाड़ी, दीक्षित भारद्वाज सचिव जिला शिमला युवा कांग्रेस व  जुब्बल नावर कोटखाई कांग्रेस के मीडिया सहप्रभारी भी मौजूद रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles