कांग्रेस नेताओं का अपमान सहन नहीं किया जाएगा : कुलदीप राठौर
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को केंद्र की भाजपा सरकार के जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के विरोध में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष धरना प्रदर्शन आयोजित किया।
इस प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,विधायक नंदलाल,मोहन ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल सहित,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छजटा,सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,कसुम्पटी के ब्लॉक अध्यक्ष रामष्ण शांडिल सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल,एनएसयूआई के पदाधाधिकारी व सेवादल के अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

सेवादल के पदाधिकारियों ने इस दौरान ईडी के सम्मन के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से छोटा शिमला स्थित ईडी कार्यलय तक पैदल मार्च किया। कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की । कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर ईडी की कारवाई राजनीति से प्रेरित है और कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने इस दौरान केंद्र की जन विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं का अपमान सहन नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार देश मे ईडी, आयका विभाग व सीबीआई का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ झूठे आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ राजनेतिक षडयंत्र रच रही है। आज देश भर में कांग्रेस ने इसके खिलाफ जन चेतना यात्रा शुरू की है और देश्याभर में ईडी कार्यलयों के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। राठौर ने कहा कि आज देश गम्भीर चुनोतियों से गुजर रहा है और भाजपा के धुव्रीकरण की राजनीति के चलते लोगों का बेरोजगारी व महंगाई जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।


| All Rights Reserved | Website By :