Sunday, April 12, 2026

हिमाचल कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले सब कुछ ठीक ठाक नहीं

प्रदेश कांग्रेस में टिकट को लेकर भी जंग के आसार

हिमाचल आजकल

शिमला। हिमाचल कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से पहले  आपसी गुटबाजी हावी होने लगी है। कांग्रेस के नेता अब भरी जनसभाओं में ही एक दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे है। प्रदेश कांग्रेस में अब टिकट के लेकर भी जंग देखने को मिल रही है। प्रदेश कांग्रेस के लिए यह खतरे घंटी मानी जा रही है।

हिमाचल कांग्रेस में इन दिनों सब कुछ ठीक से नहीं चल रहा है। कांग्रेस के बड़े नेता अब जनसभाओं के एक दूसरे के खिलाफ ही शक्ति प्रदर्शन करने लगे है। बेशक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एकजुटता की बात कर रहे हो, पर कांग्रेस के अंदर एक बार फिर गुटबाजी बढऩे लगी है। पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के सामने भी सिरमौर जिला  के कांग्रेस नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के अंदर अब टिकट को लेकर भी विरोध  की चिंगारी सुलगने लगी है। अगले कुछ दिनों में टिकट को लेकर खिंचतान बढऩे के भी आसार नजर आने लगे है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस की बैठकों से भी किनारा करने लगे है। उधर कांग्रेस आलाकमान ने भी प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी पर नजर रखनी शुरू कर दी है। अहम बात यह है कि विधानसभा चुनाव के लिए अब करीब चार महीनका ही समय बचा है। ऐसे में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की लिए आपसी गुटबाजी घातक साबित हो सकती है। बहरहाल कांग्र्रेस ने इस बार जिताऊ उम्मीदवारों पर दांव खेलने की रणनीति बनाई है।  लेकिन टिकट आवटन में कांग्रेस आलाकमान को सभी नेताओं के बीच संतुलन बनाने में खूब पसीना बहाना पड़ेगा।    

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles