प्रतिभा सिंह ने सुन्नी में आयोजित खेल महात्सव में शिरकत की
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने युवाओ से स्वस्थ रहने और खेलों को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि उन्हें नशे से दूर रहते हुए विकास कार्यो में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण में यह खेल उत्सव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसके आयोजन के लिए हिमाचल स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन का यह प्रयास सराहनीय है।
मंगलवार को सुन्नी में इस खेल महात्सव के सम्मापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने विजेताआें को पुरस्कार भी वितरित किए। उन्होंने ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा चुनाव क्षेत्र में तेजी से विकास की आेर अग्रसर है। इसका श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को देते हुए कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में जो कार्य उन्होंने शुरू किए थे और विक्रमादित्य सिंह उन्हें से आगे बढ़ा रहें है। उन्होंने कहा कि हमारे बीच अब वीरभद्र सिंह नहीं है पर उनके आदर्श,उनका मार्गदर्शन आज भी हमारे पास है। वीरभद्र सिंह की सोच को आगे बढऩा,प्रदेश में लोगों के दुखदर्द को दूर करना ही अब उनका उद्देश्य है और विक्रमादित्य सिंह इस कार्य को बखूबी निभा रहे हैं।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्हें प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, इसके लिए वह कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी की आभारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत बने,और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने इसके लिए सभी को एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से आम लोग परेशान है। प्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है और कांग्रेस चार उप चुनावों की तरह विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल करते हुए प्रदेश में कांग्रेस की लोकप्रिय सरकार बनाएगी।
प्रदेश कांगेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने बेरोजगार युवाआें के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला एक बड़ा घोटाला है। यह सब भाजपा की मिलीभगत से हुआ है और यही कारण है कि सरकार इसकी जांच में देरी कर लिप्पा पोथी का प्रयास कर रही है। इस मामलें को अभी तक सीबीआई को नही सौंपा गया है।


| All Rights Reserved | Website By :