Sunday, April 12, 2026

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री व मुख्यमंत्री ने सुन्दरनगर शहर के लिए 23 करोड़ की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के सुधार कार्य का लोकार्पण किया

प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित : मुख्यमंत्री

हिमाचल आजकल

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंगलवार को  जिला मण्डी में सुन्दरनगर के जवाहर पार्क में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रदेश में मिशन रिपीट सुनिश्चित करने के लिए समर्पण तथा कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को कहा है ताकि विकास की गति निर्बाध रहे।

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य की विकासात्मक मांगों पर सदैव विचार करने के लिए केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का वर्तमान कार्यकाल जरूरतमंदों तथा कमजोर वर्गों के कल्याण व उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सहारा योजना, गृहिणी सुविधा योजना हिमकेयर आदि योजनाएं प्रदेश के लाखों लोगों के लिए वरदान साबित हुईं हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रत्येक वर्ष 1300 करोड़ रुपए से अधिक राशि व्यय की जा रही है जबकि कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान केवल 400 करोड़ रुपए व्यय किए गए थे। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत गंभीर रूप से बीमार रोगियों को 3000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं। योजना के अन्तर्गत अब तक के 20 हजार से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार जहां गरीब, वहां सरकार के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है।

जय राम ठाकुर ने संत कबीर की जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि संत कबीर की शिक्षाएं वर्तमान समय में अधिक प्रासंगिक हैं जो उनकी समाज के प्रति दूरदर्शी सोच को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ता अपने समर्पण व कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते हैं। प्रदेश के लिए यह सौभाग्य की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का नेतृत्व राज्य का सपूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि केवल भाजपा में ही एक आम पार्टी कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य सभी राजनीतिक दलों पर परिवारवाद हावी है। सरकार संगठन नहीं बनाती बल्कि संगठन सरकार बनाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना महामारी के कठिन समय के दौरान बड़ी एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने न केवल नि:शुल्क मास्क तथा सेनिटाइजर वितरित किए बल्कि जरूरतमंदों को नि:शुल्क खाना व आश्रय भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि दूसरी आेर प्रदेश कांग्रेस के  नेताओं ने अपनी आलाकमान को जरूरतमंदों के लिए पीपीई किट, वेंटीलेटर, सेनिटाइजर इत्यादि प्रदान करने के नाम पर 12 करोड़ रुपये के फर्जी बिल थमा दिए। यदि एेसे समय में कांग्रेस सत्ता में होती तो प्रदेश की हालातों की कल्पना करना भी असंभव है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते हैं तथा सदैव प्रदेश की विकासात्मक मांगों के प्रति संवेदनशील रहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने गत चार वर्षों से अधिक समय के दौरान हिमाचल प्रदेश को देश का सबसे प्रगतिशील राज्य बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश तथा प्रदेश में पूर्ण रूप से अपना आधार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों ने राज्य में दोबारा भाजपा को लाने का मन बना लिया है जिस प्रकार देश के चार अन्य राज्यों में भाजपा सरकार पुन: सत्ता में आई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत साढ़े चार वर्षों के दौरान प्रदेश में 8$37 लाख से अधिक पानी के नल स्थापित कर प्रत्येक घर को नल से पेयजल प्रदान करने में प्रशंसनीय प्रदर्शन किया है जबकि गत 50 वर्षों के दौरान राज्य में केवल 7$63 लाख पानी के नल स्थापित किए गए थे। उन्होंने केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का इस कार्य के लिए धन्यवाद किया।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा आरम्भ की गई विकासात्मक तथा कल्याणकारी योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश में गत साढ़े चार वर्षों में आशातीत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दो सांसदों की पार्टी से विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय देश के प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता को जाता है। उन्होंने कहा कि राज्य में जय राम सरकार द्वारा किए गए उत्ष्ट कार्यों के फलस्वरूप प्रदेश में किसी पार्टी द्वारा दोबारा सरकार न बना पाने के भ्रम को तोड़ते हुए भाजपा सरकार पुन: विजयी होने के लिए तैयार है।

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने प्रदेश में भाजपा के आरम्भिक चरण में शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, महेश्वर सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा  नेताओं द्वारा दिए गए योगदान भी स्मरण किए। उन्होंने कहा कि इन  नेताओं के कठिन परिश्रम के फलस्वरूप भाजपा प्रदेश में सबसे सु²ढ़ तथा अनुशासित राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनावों में राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सु²ढ़ करने के लिए रिकर्ड अंतर के साथ चारों सांसदों को विजयी बनाकर संसद भेजा।

गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि जन धन योजना के आरम्भ के समय 10 करोड़ बैंक खाते खोले गए तथा आज 45 करोड़ बैंक खाते खोले जा चुके हैं, जो विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के लिए वरदान साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के फलस्वरूप ही सम्भव हो पाया है जिन्होंने यह सुनिश्चित किया है कि देश अपनी खोई हुई गरिमा व वैभव को पुन प्राप्त करें तथा प्रत्येक व्यक्ति आत्म सम्मान व गौरव के साथ जीवनयापन कर सके।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles