Monday, April 13, 2026

भाजपा की जनविरोधी नीतियों का डटकर मुकाबला करेंगे : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियोंव व  कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह एकजुट होकर भाजपा की जनविरोधी नीतियों व निर्णयों डट कर विरोध करे।  देश मे लोकतंत्र की हत्या का प्रयास किया जा रहा है।जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर भाजपा अपने राजनेतिक विरोधियों को दबाने का प्रयास कर रही है,जिसे कांग्रेस कभी सहन नही करेगी।

मंगलवार को बिलासपुर में जिला स्तरीय नव चेतन संकल्प शिविर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमें एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से बाहर करना है। प्रदेश में बदलाव की लहर चल पड़ी है और इसकी शुरुआत प्रदेश में मंदी संसदीय क्षेत्र के साथ साथ तीन विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की शानदार जीत से शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अब कुछ दिनों की मेहमान है,लोगों ने इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है।

 नेताओं  ने सभी से एकजुटता के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का  आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं  ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यलय से मुख्य चौक तक एक पदयात्रा भी की।यह पदयात्रा केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों व सीबीआई, ईडी इनकम टैक्स के दुरुपयोग के विरोध में यह पदयात्रा की गई। बैठक को कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र राणा, कांग्रेस विधायक रामलाल ठाकुर,राजेश धर्माणी, बंबर ठाकुर, सुरेश चंदेल जिला प्रभारी रमेश ठाकुर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने भी संबोधित किया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles