Monday, April 13, 2026

 नंद लाल शर्मा ने पावर सीपीएसयू आईटी मीट 2022 का उद्घाटन किया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के अध्ययक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा  ने बुधवार को शिमला में पावर सीपीएसयू आईटी मीट 2022 का उद्घाटन किया। दो दिवसीय सम्मेलन में विद्युत मंत्रालय और  ग्यारह सीपीएसयू और एनटीपीसी, एनएचपीसी, आरईसी, नीपको, पीएफसी, पावर ग्रिड, टीएचडीसी, पोसोको, बीबीएमबी, डीवीसी एवं एसजेवीएन भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र एके सिंह, निदेशक (वित्त) और  सुशील शर्मा निदेशक (विद्युत) की उपस्थिति में हुआ। समारोह में विद्युत मंत्रालय और विद्युत क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के वरिष्ठ आईटी अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 नंद लाल शर्मा ने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि आज दुनिया प्रौद्योगिकी से प्रेरित है और हमारे जीवन का हर पहलू प्रौद्योगिकी पर निर्भर है। विकसित देशों को भी हाल के दिनों में साइबर हमलों के कारण सुरक्षा खतरों का सामना करना पड़ा है। हमें ऐसे खतरों से सावधान रहना होगा और एेसे हमलों के प्रभाव को कम करने में आईटी पेशेवरों की प्रमुख भूमिका रहेगी। उन्होंने आगे कहा कि सम्मेलन के दौरान साझा किया गया ज्ञान विद्युत क्षेत्र के सीपीएसयू को सर्वश्रेष्ठ साइबर सुरक्षा के खतरों को कम करने संबंधी उपायों को अपनाने और साइबर सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सहायता करेगा।

 एम ए के पी. सिंह, मुख्य सूचना सुरक्षा अधिकारी विद्युत मंत्रालय ने सम्मेलन के मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। संबंधित संगठनों द्वारा अपनाई जा रही आईटी इंफ्रास्ट्रेक्चूर,  ईआरपी और साइबर सुरक्षा में सर्वोत्तम प्रैक्टिसेस पर भाग लेने वाले सीपीएसयू प्रस्तुतीकरण देंगे और साइबर सुरक्षा और ईआरपी पर पैनल चर्चा की जाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles