हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता अपने नेतृत्व को प्रवर्तन निदेशालय से बचाते हुए आम जनता को असुविधा का कारण बन रहे हैं। प्रवर्तन निदेशालय एक पारदर्शी जांच कर रहा है और जल्द ही दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। इतिहास में यह पहली बार है कि आरोपी प्रवर्तन निदेशालय पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वे वीरवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने स्वतंत्रता सेनानियों की संपत्ति हड़प ली है। स्थापित नेशनल हेराल्ड जर्नल के फंड का कांग्रेस ने दुरुपयोग किया है। वर्ष 1930 जहां 5000 स्वतंत्रता सेनानी संगठन बनाने के लिए एक साथ आए वहीं गांधी परिवार ने 2010 में यंग इंडिया के नाम से एक कंपनी बनाई जिसमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी की हिस्सेदारी 76 फीसदी रही। कंपनी समाज सेवा के लिए अस्तित्व में आई लेकिन एेसी कोई गतिविधि नहीं हुई। कांग्रेस ने रियल एस्टेट के कारोबार के लिए इस कंपनी को रूपांतरित कर लिया था।
रणधीर शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार द्वारा गठित कंपनी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था, कोर्ट ने साफ तौर पर कहा है कि कंपनी में शेयर ट्रांसफर गैरकानूनी था। गांधी परिवार ने यंग इंडिया कंपनी को 90 करोड़ का कर्ज दिया गया था, जिसे तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष ने रद्द कर दिया था। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कई भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं और उन्हें तथ्यों और आंकड़ों के साथ इसका सामना करना चाहिए। भारत में कांग्रेस पार्टी द्वारा चौतरफा आंदोलन एक बड़ी साजिश का हिस्सा है और वे उसी पर राजनीति कर रहे हैं। जाहिर है कि कांग्रेस द्वारा प्रवर्तन निदेशालय पर दबाव बनाया जा रहा है, जबकि भाजपा नेताओं पर बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।


| All Rights Reserved | Website By :