सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर झूठे केस बना रही केंद्र सरकार : प्रतिभा सिंह
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों व निर्णयों से डरने वाली नहीं है। कांग्रेस भाजपा की तानाशाही का डट कर मुकाबला करेगी। भाजपा सरकार सोची समझी रणनीति के तहत कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर राजनैतिक प्रतिशोध की भावना से झूठे मामलें बनाए जा रहे है। केंद्र सरकार एजेंसियों पर दबाव बना कर उन्हें प्रताडि़त करने की कोशिश कर रही है। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर राजभवन के बाहर जोरदार प्रदर्शनकिया। किया।
राजभवन के बाहर कांग्रेस के सत्यग्रह का नेतृत्व करने के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से ईडी की घटों लंबी पूछताछ करने से उन्हें परेशान किया जा रहा है। भाजपा अपने प्रतिद्वंदियों को परेशान करने की पूरी कोशिश कर रही है। उनका कहना है कि ने दिल्ली में कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्यवाही की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यलय में पुलिस का जबरन घुसना और उनके नेताओं से हथापाई करना बहुत ही निंदनीय है। आज देश मे लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और एक तानाशाही ढंग से लोगों की आवाज को दबाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस के कार्यालस को छावनी में तबदील किया: मुकेश अग्रिहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यलय को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया है। अपने कार्यलय में जाने से कांग्रेस नेताओं को रोका जा रहा है। उन्होंने इसे अघोषित आपातकाल बताते हुए कहा कि आज देश मे लोकतंत्र को बचाने के लिए सबको मैदान में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी से उस मामलें में ईडी पूरा दिन पूछताछ कर रही है जो मामला बंद किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने इस मामलें को दोबारा खोल कर उनके नेताओं को गांधी परिवार को बदनाम करने की कोशिश की है। गांधी परिवार ने देश को दो प्रधानमंत्री दिए और जिन्होंने देश की आजादी और अंखडता के लिये अपने प्राण तक निछावर किए।
कांग्रेस के ये नेता बैठे सत्यग्रह पर
राजभवन के बाहर सत्यग्रह पर बैठने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह,नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन,विधायक रामलाल ठाकुर, नंद लाल,मोहन लाल ब्राक्टा,विक्रमादित्य सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,जिला कांग्रेस कमेटी शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी,ग्रामीण के अध्यक्ष महासचिव यशवंत छजटा के अतिरिक्त प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधाधिकारी,महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के पदाधिकारी,विभागों के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में उच्च न्यायालय के अधिवक्ता, ब्लॉक अध्यक्ष व अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के प्रति चेताया है।


| All Rights Reserved | Website By :