कांग्रेस शनिवार को करेगी अग्रिपथ योजना के खिलाफ जिला स्तर पर प्रदर्शन
हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्रिपथ योजना देश के युवाओं के साथ भद्दा मजाक है। प्रदेश के कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी,बिलासुपर व सिरमौर जिलों के युवा सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है। युवाओं को देश के प्रति जज्बा है तभी हिमाचल के युवा सेना में भती हो रहे है। लेकिन केंद्र की इस योजना से युवा वर्ग हताश है। प्रदेश कांग्रेस शनिवार को जिला स्तर पर अग्रिपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बात रहे थे।
उन्होंने कहा कि हिमाचल में युवाओं अग्रिपथ योजना के खिलाफ सडक़ पर उतर कर इसका विरोध कररहे है। कांग्रेस युवाओं के प्रदर्शन का समर्थन करेगी। पुलिस ने युवाओं के साथ अत्याचार किया उन्हें गिरफ्तार कर मामले दर्ज किए। कांग्रेस युवाओं के साथ खडी है और सरकार से युवाओं पर दर्ज मामलों को खत्म करने की मांग करती है। विक्रमादित्य सिंह ने सेना में युवा भर्ती रोजगार नहीं बल्कि देश भक्ति की भावना और देश सेवा के लिए जाते है। उन्होंने कहा कि देश के लिए मर मिटने का जज्बा युवाओं में है उसे मिटाने की कोशिश की जा रही है। युवा अपनी जवानी के 4 अहम साल देगा। सेना से 4 साल बाद निकलने के बाद प्रशिक्षित युवा को जब रोजगार नहीं मिलेगी तो वे गलत संगत जैसे माआेवादी संगठन या अन्य में जा सकते है। एेसी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
पुलिस पेपर लीक मामले पर श्वेत पत्र जारी करें सरकार
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल पेपेर लीक मामले में अभी तक सीबीआई जांच शुरू नहीं हो पाई है। प्रदेश सरकार इस प्रकरण पर श्वेत पत्र जारी करे। सरकार इस मामले को रफादफा करने का प्रयास कर रही है। उनका कहना है कि एसआईटी में शामिल कई पुलिस अधिकारियों की इस मामले में मिलीभगत है। कई राजनेता भी इसमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चार्जशीट मामले में इसे शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस युवाआें के साथ खड़े हैं।


| All Rights Reserved | Website By :