फागू में 15 जुलाई को स्थापित होगा कंटोल रूम : आदित्य नेगी
हिमाचल आजकल
शिमला। जिला उपायुक्त आदित्य नेगी ने कहा कि इस वर्ष शिमला शिमला में एक करोड़ 96 लाख सेब की पेटियों के उत्पादन का अनुमान है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा युद्घ स्तर पर सुचारू व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि ठियोग उपमण्डल के फागू में कंट्रोल रूम 15 जुलाई से कार्य शुरु कर देगा व सब कंट्रोल रूम नारकंडा, शोघी और कुडू में स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने शुक्रवार को सेब सीजन के संदर्भ में अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ट्रक यूनियनों व पिकअप यूनियन से बैठक करे और विभिन्न फल मण्डियों के लिए भाड़ा 30 जून तक तय करें। फल मण्डियों में कोविड मानक संचालन प्रक्रिया की अनुपालना किया जाए। आदित्य नेगी ने लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों से सडक़ व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए, ताकि सेब सीजन के दौरान बागवानों को अपनी उपज समय पर विभिन्न फल मण्डियों में पहुंचाने में दिक्कत न हो।
उन्होंने एचपीएमसी एवं हिमफैड को निर्देश दिए कि वे समयबद्घ अवधि में अपने कॉलेक्शन सेंटर स्थापित करे और ट्रे और कार्टन की आपूर्ति भी सुनिश्चित करें। बागवानों को उचित दामों पर पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध की जाए। इसके अतिरिक्त उन्होंने विद्युत विभाग से आग्रह किया कि वे सेब सीजन के दौरान ग्रेडिंग व सोर्टिंग मशीनों के सुचारू संचालन के लिए विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि रात्रि के समय बागवानों को कोई समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने पुलिस प्रशासन को आदेश दिए कि वे बाहरी राज्यों से आ रहे चालक व परिचालक को पहचान पत्र प्रदान करें और वाहनों का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि बागवानों को फर्जीवाड़े का सामना न करना पड़े।


| All Rights Reserved | Website By :