कांग्रेस घोषषा पत्र कमेटी ने अहम मुद्दों पर की चर्चा
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी ने विधानसभा चुनाव के लिए तैयार किए जाने वाले घोषणा पत्र को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरारन ने कमेटी ने किसानों, बागवानों व बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के अहम मुद्दों पर भी चर्चा की। कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी की बैठक शनिवार को शिमला में आयोजित की गई। ये बैठक कांग्रेस घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष डा.धनीराम शांडिल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में के बाद प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस का मुख्य उद्देश्य जन कल्याण है। कांग्रेस सत्ता परिवर्तन की नहीं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ेगी। उनका कहना है कि कांग्रेस मेनिफेस्टो कमेटी ने फैसला लिया है कि वह अपने चुनाव घोषणा पत्र को कर्तव्य पत्र के तौर पर लोगों के समक्ष रखेगी। बैठक में कर्मचारियों के हितों व उनकी सामाजिक सुरक्षा बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सत्ता में आते ही कांग्रेस प्रदेश में सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन लागू करेगी। इसके तहत सभी सरकारी कर्मचारियों, निगमों बोर्डो के सभी कर्मचारियों के साथ साथ सहकारी विभागों के कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा के तहत उन्हें पेंशन प्रदान करेगी।
सुक्खू ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कुशासन से लोग दुखी है। कांग्रेस एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रदेश में आगामी सरकार बनाएगी। इस दौरान डा. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र, जिसे कर्तव्य पत्र का नाम दिया गया है उसे जन आकांक्षाआे के तहत बनाया जाएगा। कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है । घोषणा पत्र कमेटी की बैठक में कमेटी के कमेटी के संयोजक रोहित ठाकुर,भवानी सिंह पठानिया व विनय कुमार भी मौजूद रहे।


| All Rights Reserved | Website By :