Sunday, April 12, 2026

केंद्र की अग्रिपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदेशभर में जोरदार प्रदर्शन

4 साल बाद युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ेगा : सुक्खू

हिमाचल आजकल

शिमला। केंद्र सरकार की अग्रिपथ योजना को लेकर हिमाचल में विरोध तेज हो गया है। अग्रिपथ  योजना को लेकर प्रदेश कांग्रेस  ने शनिवार को शिमला सहित प्रदेश भर में जोरदार प्रदर्शन किया।  शिमला में विधानसभा चौक से लेकर सीटीओ तक कांग्रेस ने रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकताँओं ने सीटीओ पहुंचने के बाद धारा 144 तोडक़र मॉल रोड जाने की कोशिश करने लगे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग  कार्यकर्तओं को रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं की पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक और धक्का मुक्की हुई। इसमें भारी संख्या में कांग्रेस  कार्यकर्तओं ने भाग लिया। कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू,  विधायक अनिरुद्घ सिंह, विक्रमादित्य सिंह, रोहित ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन सहित कई नेता शामिल रहे।

इस दौरान कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो अग्रिपथ योजना लाई है उसके खिलाफ देश भर में युवा प्रदर्शन कर रहा है। युवाओं के समर्थन में कांग्रेस प्रदेशभर में  प्रदर्शन कर रही है। उनका कहना है कि  केंद्र सरकार युवाओं  को 4 साल के लिए सेना में नौकरी दे रही है और उसके बाद 75 फीसदी युवाओं  को निकाल दिया जाएगा । युवा उसके बाद रोजगार के लिए कहां भटकेंगे।  सुक्खू ने कहा कि यह पहली बार हुआ है कि देश में सेना में इस तरह से युवाओं  को भर्ती किया जाएगा। केंद्र सरकार की इस योजना के खिलाफ कांग्रेस युवाओं  के साथ खड़ी है आर युवाओं  के भविष्य के साथ खिलावड़ बिर्दास्त नही किया जाएगा।

सेना में ठेके पर भर्ती से युवाओं में आक्रोश :  विक्रमादित्य सिंह

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल  को देवभूमि के साथ वीरभूमि भी कहा जाता है। प्रदेश के अधिकतर गांव से युवा सेना में भर्ती होते है, लेकिन अब उनका सेना में जाने का सपना टूट जाएगा। उनका कहना है कि  केंद्र की मोदी सरकार युवाओं  के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है आज युवा सडक़ों पर प्रदर्शन कर रहा है। हैनानी इस बात विपक्ष पर भाजपा राजनीति करने के आरोप लगा रही है लेकिन भाजपा शायद भूल गई है कि गुडिय़ा मामले में भाजपा के ही लोगों ने थाने तक जला दिए थे और अब कांग्रेस को पाठ पढ़ा रही है।  उन्होंने कहा कि हिमाचल के युवाओं  में देश सेवा का जज्बा शुरू से ही है और हिमाचल ने विक्रम बत्रा जैसे कई एेसे जवान दिए हैं। इन जवानों ने  देश के लिए अपनी जान तक दे दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अब यह सरकार सेना में भी ठेके पर भर्ती कर रही है जिससे युवाओं  में आक्रोश है और युवा आज सडक़ों पर उतर कर इस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहा है। 

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles