Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि प्रदेश भर में के कार्यक्रम आयोजित

वीरभद्र सिंह को प्रदेश के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा : मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल आजकल

शिमला,  आधुनिक हिमाचल के निर्माता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के 89वें जन्मदिन पर  आज प्रदेशभर में उन्हें याद करते हुए भाव पूर्ण श्रदांजलि दी गई।प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलों और ब्लॉकों में भारी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओ सहित आम लोगों ने अपनी नम आंखों से  वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर  श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए प्रदेश में उनके उल्लेखनीय योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान को यह प्रदेश हमेशा उन्हें याद रखेगा।

इस दौरान प्रदेशभर में कांग्रेस के नेताओ व पदाधिकारियों ने अस्पतालों में जाकर रोगियों को फल  वितरित किये।इसके अतिरिक्त उनके सम्मान में प्रदेशभर में जगह जगह रक्तदान शिविरों का  आयोजन भी किया गया।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया,जहां  कांग्रेस अध्यक्ष समेत उपस्थित सभी नेताओं पार्टी पदाधिकारियों व  पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व वीरभद्र सिंह के छायाचित्र पर अपने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह नेताओं के भाषण के दौरान भावुक हो गई।इस दौरान वह अपना भाषण भी नही दे सकी।उन्होंने आज की इस सभा मे उपस्थित सभी नेताओं,पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हाथ जोड़ कर अभिनंदन किया।उन्होंने कहा कि जो प्यार और स्नेह उन्हें सब लोगों से मिल रहा है उसका कर्ज वह कभी नही नहीं लौटा पाएंगे पाएंगे।

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सभा को सम्बोधित करते हुए स्व वीरभद्र सिंह के स्मरणों को याद करते हुए कहा कि यह पहला अवसर है जब हम वीरभद्र सिंह के इस दिन को उनके बगैर मना रहें है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के दो ही ऐसे महान नेता हुए एक डॉ यशवंत सिंह परमार और  दूसरे वीरभद्र जिन्हें प्रदेश के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।उन्होंने कहा कि प्रदेश को एक माला में भावनात्मक रूप से जोड़ने का काम वीरभद्र सिंह ने किया।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की सादगी और कार्य की क्षमता बहुत ही प्रभावी थी ।

मुकेश ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही आधुनिक हिमाचल के शिल्पकार वीरभद्र सिंह की आदमकद प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित की जाएगी।

प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने वीरभद्र सिंह के स्मरणों को याद करते हुए कहा कि आज का दिन पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता था।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ऐसे नेता थे जो लोगों के दिलों में राज करते थे।

हर्ष महाजन ने कहा कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार वीरभद्र सिंह के शुरू किए गए कार्यो के फीते काट रहें है।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने सम्पूर्ण हिनाचल का विकास किया।उन्होंने उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि सभी को वीरभद्र सिंह के पदों का अनुसरण करना चाहिए 

विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने सम्बोधन में सभा मे उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने कहा कि आज का दिन स्वर्णिम दिवस है जिसे उत्सव के तौर पर मनाया जाना चाहिए।उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कभी भी क्षेत्रवाद की राजनीति नही की।वह पूरे प्रदेश को अपना घर मानते थे,और सब को अपने परिवार का सदस्य।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज का दिन विकास दिवस के तौर पर मनाया जाना स्व वीरभद्र सिंह के लिए प्रदेश्वसियों की एक सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होंने कहा कि वीरभद्र भले ही अब हमारे बीच नही है पर उनका पथ प्रदर्शन आज भी हमारा मार्ग प्रशस्त कर रहा है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यलय में आज की इस सभा मे पार्टी के सेंकडो कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त  आदर्श सूद,यशवंत छाजटा,अमित नंदा,  जितेंद्र चौधरी,हरदीप सिंह बावा,देवेंद्र बुशेहरी के अतिरिक्त अग्रणी संगठनों के जिला एवं प्रदेश अध्यक्षों सहित  अनेक पदाधाधिकारी,इंटक,सेवादल,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस व एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के जन्मदिवस पर कमला नेहरू  अस्पताल जाकर उपचाराधीन महिलाओं को फल वितरण किये।।इसके बाद भराड़ी में क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।इस दौरान उन्होंने यहां रक्तदान शिविर में शिरकत की। प्रतिभा सिंह ने सांय  आईजीएमसी कैंसर अस्पताल के प्रांगण में बॉबी सरबजीत के लंगर मे रोगियों को लंगर वितरण किया

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles