हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने शनिवार को अंतिम विस्फोनट संपन्नड़ करके 210 मेगावाट की लूहरी चरण-1 जल विद्युत परियोजना के नदी डायवर्जन का उद्घाटन किया। उन्होंने पेनस्टक के निर्माण का आरंभ और डायवर्जन टनल गेट्स के निर्माण कार्यों का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसपी बंसल, निदेशक (सिविल), आरएल नेगी परियोजना प्रमुख सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
नंदा लाल शर्मा ने बताया कि 617 मी$टर लंबी डायवर्जन टनल का पूर्ण होना परियोजना के लिए अति महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नदी के पानी को अब मोडऩे के बाद कफर डैम के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा और परियोजना को लक्ष्यन के अनुरूप चालू करने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 210 मेगावाट लूहरी चरण-1 जलविद्युत परियोजना की आधारशिला दिनांक 27 दिसंबर 2021 को रखी गई। उन्होंने नदी के दाहिने किनारे पर डैम, पावर हाउस और टेलरेस व्यवस्था के लिए चल रहे स्ट्रिपिंग कार्यों तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के डायवर्जन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। नेशनल हाईवे डायवर्जन का कार्य अंतिम चरण में है और इसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही नदी के बाएं किनारे पर डैम का निर्माण कार्य भी आरंभ हो जाएगा। शर्मा ने कर्मचारियों से सभी कंपोनेटों के निर्माण गतिविधियों को समय पर पूरा करने के लिए पूर्ण समर्पण और टीम भावना से कार्य करने का आग्रह किया।
नंद लाल शर्मा ने बताया कि लूहरी चरण-1 जल विद्युत परियोजना की अनुमानित लागत 1810 करोड़ रुपए है और इसके पूरा होने पर सालाना 758 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन होगा। इस परियोजना से कार्बन डाइअक्साइड के उत्सर्जन में सालाना 6.1 लाख टन की भी कमी आएगी। उन्होंने आगे बताया कि लूहरी चरण-1 परियोजना सामुदायिक संपत्ति सृजन, बुनियादी ढांचे के विकास एवं लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर उपलब्धर कराने के साथ साथ क्षेत्र के विकास में योगदान दे रही है।


| All Rights Reserved | Website By :