हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने कहा है कि चौपाल विधानसभा क्षेत्र भाजपा सरकार की उपेक्षा का शिकार रहा है। क्षेत्र के भाजपा विधायक क्षेत्र की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह असफल रहें है। शनिवार को चौपाल के घूंड पंचायत मे जनजागरण व जनसंपर्क अभियान के दौरान रजनीश किमटा ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और इस क्षेत्र का विकास कांग्रेस ही करेगी।
रजनीश किमटा ने आरोप लगाया कि विधायक ने क्षेत्र मे विकास के नाम पर लोगों को धोखा दिया है और लोगो को सब्जबाग ही दिखा कर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का ही काम किया है। झूठ बोल कर लोगों को बार बार गुमराह नही किया जा सकता। इस क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि अब जयराम सरकार चंद दिनों की महेमान है। भाजपा के नेता कांग्रेस के खिलाफ अनाप शनाप बयान बाजी कर लोगों का ध्यान बांटने की नाकाम कोशिश कर रहे है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहित इनके नेता इन दिनों कांग्रेस नेताओं को डराने का प्रयास कर रहे है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की धमकियों से नहीं डरने वाली। कांग्रेस एकजुटता के साथ आगे बढ़ रही है।


| All Rights Reserved | Website By :