Sunday, April 12, 2026

भजापा सरकार ने शिमला शहर में 5 साल कुछ नहीं किया : जितेंद्र चौधरी

हिमाचल आजकल

शिमला। जिला कांग्रेस कमेटी (शिमला शहरी) के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने नगर निगम शिमला का 5 साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। भाजपा सरकार नगर निगम के समय पर चुनाव करवाने में नाकाम रही है। पिछले 5 साल के कार्यकाल में महापौर और पाषर्दों में आपसी खींचतान चली रही। भाजपा पाषर्द दो धड़ों में बंटे रहे जिससे शहर में विकास कार्य ही नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री व शिमला के विधायक भी शहर के विकास कार्य करवाने में कोई रूची नहीं दिखाई। अब जब नगर निगम के चुनाव सिर पर है तब उन्हें शहर की याद आई। अब वह वार्डों में जाकर शिलान्यास कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जितेंद्र चौधरी ने कहा कि पांचवा साल शिलान्यास का नहीं बल्कि उद्घाटनों का होता है। पांच साल क्या काम किया इसका रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना होता है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल तक मंत्री व पाषर्द मौज करते रहे। अब चुनाव आते लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिमला में लोगों को 5 से 6 दिन बाद पानी मिल रहा है। पानी के स्थायी समाधान के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया। ट्रैफिक जाम में लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles