भाजपा इस बार कसुम्पटी विधानसभा सीट को जीतेंगी
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कसुंपटी विधानसभा क्षेत्र के कुफरी-जुंगा बूथ संख्या 24 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मान की बात कार्यक्रम के 90वें संस्करण को सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मन की बात कार्यक्रम के जरिए भारत को एकीकृत किया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल में चल रही साइकिल रैली का जिक्र किया जो शिमला से मंडी तक चली थी। इस रैली से प्रधानमंत्री ने हरित क्रांति का संदेश दिया। यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी ने इस कार्यक्रम में हिमाचल का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि किन्नौर जिले के लोगों के मन की बात के चलचित्र इस खूबसूरत कार्यक्रम में देखने को मिले, यह राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल के प्रति प्रेम को दर्शाता है। भाजपा ने इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर सुनने का फैसला लिया है और मुझे इस पर प्रतिक्रिया देते हुए खुशी हो रही है। उनका कहना है कि भाजपा जल्द ही सभी विधानसभा क्षेत्रों में पंच परमेश्वर सम्मेलन का आयोजन करेंगे। यह चुनावी साल है और एेसा लग रहा है कि नवंबर में चुनाव होंगे। इसके लिए और अधिक मेहनत करने की जरूरत है और बूथ स्तर पर सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी संकल्प लें कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा कसुम्पटी सीट को जीतेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इस अवसर पर कसुम्प्टी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, गुडिय़ा सक्षम बोर्ड की अध्यक्ष रूपा शर्मा, मीडिया सह प्रभारी करण नंदा, नरेश चौहान, ब्रिगेडियर भोलेश्वर चोपड़ा व प्रतिभा बाली भी उपस्थित रही।


| All Rights Reserved | Website By :