Sunday, April 12, 2026

केंद्र सरकार अग्रिवीर भर्ती योजना को वापस लेें : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने देश प्रदेश में सेना के अग्रिवीर भर्ती पर बढ़ते  युवाओं के रोष पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि केंद्र सरकार को इसे अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए। देश व प्रदेश हित मे देश की भावना के अनुरूप इसे रद्द करते हुए पहले से  निर्धारित नियमों के अनुसार ही सेना में कोई भी भर्ती की जानी चाहिए।

उनका कहना है कि सेना में चार सालों के लिये अग्रिपथ योजना न तो देश हित में ही है और न ही सेना के हित में है।  कठोर परिश्रम के बाद जब भी कोई सेना में भर्ती होता है तो उसे चार साल तो सेना के पशिक्षण में ही लग जाते है,एेसे में उसे इस नई योजना के तहत सेना से सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा। ऐसे में  कोई भी युवा सेना में अपनी उपयोगिता  सिद्घ नहीं कर पाण्गा। इससे उसके सेना के प्रति मनोबल के उत्साह में भी विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। प्रतिभा सिंह ने कहा है आज देश मे सेना को आेर मजबूत  करने की जरूरत  है। देश की आंतरिक सुरक्षा बाहरी सुरक्षा में सेना का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि सेना में  भर्ती कोई रोजगार के उद्देश्य से ही नही,देशभक्ति के जज्बे के साथ होती है,इसलिए  युवाओं में इस जज्बे को किसी भी प्रकार से कम करने की कोई कोशिश नही की जानी चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles