हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सुरेश कश्यप ने चियोग का दौरा किया। चयोग बाजार शनिवार रात आग की भेंट चढ़ गया था। उन्होंने स्थानीय जनता से मुलाकात की और इस दुखद घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र भोटका, गुडिय़ा सक्षम बोर्ड के अध्यक्ष रूप शर्मा और एसडीएम सौरभ जस्सल भी थे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि यह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है कि 15 दुकानें और 4 आवासीय घर जलकर खाक हो गए, यहां 2 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से इस घटना में प्रभावित लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद करने का अनुरोध किया।
उन्होंने प्रशासन, कार्यकर्ताआें और स्थानीय प्रतिनिधियों से अपील की कि वे प्रभावितों को भोजन, आश्रय और अन्य दैनिक जरूरतों के मामले में मदद के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि फायर टेंडर इस स्थान पर देर से पहुंचा और वह ठीक से सुसज्जित भी नहीं था। सरकार इस पूरे मामले पर सख्त जांच शुरू करवाएंगे। सुरेश कश्यप ने कहा कि वह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से चियोग में एक पूर्ण फायर स्टेशन और सब फायर स्टेशन खोलने का आग्रह करेंगे। इस मौके पर नरेश चौहान, प्रतिभा बाली, उपाध्यक्ष पृथ्वी राज, राहुल, लियाक राम, गीता राम, कल्याण जगता, भाजपा प्रवक्ता कर्ण नंदा भी मौजूद थे।


| All Rights Reserved | Website By :