Sunday, April 12, 2026

अग्रिवीर योजना न तो सेना के हित में है और न ही देश हित में : अलोक वर्मा

हिमाचल आजकल

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि अग्रिवीर के नाम पर देश के युवाआंे के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।  यह योजना ने तो सेना के हित में है और न ही देश हित में है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार खाली पदों को भरने में भी पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने  सरकार से मांग की कि वह बताएं कि उन्होंने अपने इस दूसरे कार्यकाल में शार्ट सर्विस कमीशन व एक्स सर्विस कमीशन से कितने पद भरे गए। कांग्रेस ने  इस पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। वे रविवार को शिमला में  पत्रकारों से बात कर रहे थे।

उनका कहना  है कि यह योजना बगैर सोचे समझे एक तुगलकी फरमान की तरह लागू की गई।  यह योजना नोटबन्दी, जीएसटी व कृषि बिल की तरह असफल साबित होगी। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर अपना मुंह तक नही खोल रहें है,जबकि भाजपा के नेता देश को इसके फायदे गिनाने में लगें है। सेना में किसी भी प्रकार की ठेका प्रथा देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ साबित होगी।

आलोक शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावों के दौरान एक रेंक एक पेंशन देने का जो वायदा किया था,वह आज दिन तक पूरा नहीं हुआ।  देश के इतिहास में 1962 के बाद पिछले दो सालों में जीडीपी में रक्षा बजट कम हुआ है,जो बहुत ही चिंता की बात है। उनका कहना है कि देश में आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार का इस आेर कोई भी ध्यान नहीं है। सेना के खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है। चार सालों के बाद जब अग्रिवीर सेवानिवृत्त होकर आएगा तो उसके रोजगार की क्या गारंटी है सरकार ने यह स्पष्ट नहीं किया है। ा इस योजना से कोई भी लक्ष्य हासिल नहीं होगा,देश मे बेरोजगारी ही बढ़ेगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles