Sunday, April 12, 2026

अग्रिपथ योजना के विरोध में शिमला में सत्यग्रह पर बैठे कांग्रेस नेता

मोदी सरकार कर रही युवाओं  के भविष्य से खिलवाड़ : जितेंद्र चौधरी

हिमाचल आजकल

शिमला। सेना में भर्ती के लिए अग्रिपथ योजना का विरोध शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी शिमला सहित प्रदेश के 72 ब्लॉकों में धरना प्रदर्शन किया। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं  ने राजधानी शिमला के शेर ए पंजाब के सामने सत्याग्रह पर बैठे। कांग्रेस ने इस योजना को युवाओं के साथ खिलवाड़ बताया। जिला कांग्रेस कमेटी शिमला शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार देश के युवाओं  के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। अग्रिपथ योजना निकाल कर चार साल पर नौकरी पर रखा जा रहा है। सेवानिवृति के बाद युवा क्या करेंगे उसके बारे इसका कोई पता नहीं है। 21 साल की उम्र में सेवानिवृति देकर सरकार उन्हें दोबारा बेरोजगारी की लाइन में खड़ा कर देगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार भी युवाओं  को मुंगेरी लाल के सपने दिखा रही है। जितेंद्र चौधरी ने कहा कि हिमाचल में करीब 11 लाख युवा बेरोजगार है जो नौकरी की राह ताक रहे हैं। सरकार उन्हें नौकरी देने का कोई प्रयास नहीं कर रही है। अब कह रही है कि अग्रिवीरों को सरकारी विभागों में नौकरी दी जाएगी। जितेंद्र चौधरी कि सेना में चार सालों के लिए अग्रिपथ योजना न तो देश हित में ही है और न ही सेना के हित में है। देश की आंतरिक सुरक्षा बाहरी सुरक्षा में सेना का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहता है। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व विधायक आदर्श सूद, आनंद कौशल, अरुण शर्मा, इंद्र सिंह, राजेश वर्मा, धीरेंद्र गुप्ता ,रवि राणा, उमा वर्मा, अमृतपाल, संजीव मेहता, रोहित ठाकुर, आशीष कुमार ,पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, अनिल चौहान, एवं जिला शहरी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। ,पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र ठाकुर, इंद्रजीत सिंह, अनिल चौहान, एवं जिला शहरी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles