Sunday, April 12, 2026

इस बार सराज विधानसभा सीट कांग्रेस जीतेगी : प्रतिभा सिंह

मंडी का विकास स्व. वीरभद्र सिंह ने किया

हिमाचल आजकल

 शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने सराज  के पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि  इस बार सराज से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी को एकजुट  होकर कार्य करना होगा।  मुख्यमंत्री ने जो वादे मंडी के लोगों से किए थे वह एक भी पूरा नहीं हुआ। सोमवार को पंडोह में सराज ब्लॉक के पार्टी पदाधिकारियों व  कार्यकर्ताओं की एक बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी में जितना भी विकास हुआ है वह पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार की देन रहा है।  कमाद में आईआईटी,व नैर चौक में मेडीकल कॉलेज केंद्र की यूपीए सरकार और प्रदेश में वीरभद्र सिंह सरकार की देन है।

उन्होंने  कहा कि कांग्रेस भाजपा कांग्रेस के किए कार्यो का श्रेय लेने की होड़ में है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में न तो रेल लाइन ही ला सकें और न ही हवाई अड्डे को ही बना सकें। मनाली में अटल टनल,हमीरपुर सेंट्रल यूनिवर्सिटी व चंबा,नाहन व मंडी में मेडिकल कॉलेज कांग्रेस की ही देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में लोगों को महंगाई व बेरोजगारी ही मिली है। पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला भाजपा का सबसे बड़ा घोटाला है।  प्रदेश के युवा भाजपा को कभी माफ नहीं करेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा कि सेना में अग्रिवीर योजना न तो देश हित मे ही है और न ही  युवाओ के हित मे है।उन्होंने कहा कि सेना में चार साल का सेवाकाल  युवाओ के साथ बड़ा अन्यान्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस  युवाओ के हित मे सडक़ से संसद तक निर्णायक लड़ाई लड़ेगी।

बाद में पंडोह में पत्रकारों के साथ अनोपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह कुल्लू,लाहुल स्पीति व चंबा जिले के दौरे पर है।  उनका मुख्य उद्देश्य पार्टी  कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने और उनसे सीधा संवाद करना है। उन्होंने कहा कि लोगों में कांग्रेस के प्रति उत्साह है और आगामी विधानसभा चुनावों के बाद प्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles