Sunday, April 12, 2026

भारत सरकार ने एसजेवीएन को स्वच्छता के लिए पहला पुरस्कार प्रदान किया

हिमाचल आजकल

शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने स्वच्छता पखवाड़ा अवार्ड-2022 में पहला स्थान प्राप्तच किया है। यह अवार्ड भारत सरकार द्वारा देश भर में शुरू  किए गए स्वच्छ भारत अभियान में सीपीएसयू द्वारा किए गए उनके उत्ष्ट योगदान के लिए विद्युत मंत्रालय द्वारा प्रदान किया जाता है। आलोक कुमार, सचिव (विद्युत) द्वारा यह अवार्ड  30 जून को एक समारोह में प्रदान किया जाएगा।  कर्मचारियों को बधाई देते हुए नन्द  लाल शर्मा ने कहा कि, स्वच्छता के संदेश को जनता के मध्यक प्रचारित करने के लिए विभिन्न अनुकरणीय पहलों को अपनाने वाले संगठनों को स्वच्छता पखवाड़ा अवार्ड प्रदान किए जाते हैं।

विद्युत मंत्रालय के अधीन सभी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का मूल्यांकन स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान की गई गतिविधियों के आधार पर किया जाता है।  16-31 मई 2022 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान, एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, महाराष्ट्र और गुजरात में अपने सभी परियोजना स्थलों और कार्यालयों में विभिन्न गतिविधियों को कार्यान्वित करने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा कार्य योजना तैयार की थी। इसमें जागरूकता अभियान, प्लास्टिक के स्था1न पर पर्यावरण के अनुकूल सामग्री को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष अभियान, पौधारोपण अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ेदानों की स्थापना और परियोजना क्षेत्र के आसपास स्थित नदियों की सफाई, स्थानीय समुदायों में सैनिटाईजेशन, व्यक्तिगत स्वच्छता सामग्रिघ्यों का वितरण आदि शामिल है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles