शिमला में कांग्रेस प्रवक्ताओं व मीडिया पेनालिस्टों की कार्यशाला आयोजित
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनावों में केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी कार्यशैली व निर्णयों का लोंगों के बीच पर्दाफाश करेगी। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग से जुड़े पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रवक्ताओं व मीडिया पेनालिस्टों की एक दिवसीय कार्यशाला में इस पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में उपस्थित प्रवक्ताओं ने अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किए और कांग्रेस पार्टी के प्रभावी मीडिया प्रबन्धन पर गहन विचार विमर्श हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर वर्तमान समय तक देश के विकास में अहम भूमिका निभाई है। देशहित में कांग्रेस की सरकारों ने केन्द्र व राज्य में पार्टी की दूर²ष्टि से अनेकों महत्वकांक्षी परियोजनाएं व कार्यक्रम शुरू किए। उन्होंने सभी से अपने कर्तब्यों को निष्ठा से निर्वाहन करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकारों ने राज्य के चंहुमुखी विकास के लिए डा. यशवंत सिंह परमार के नेतृत्व में जो मजबूत नींव रखी थी जिसे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने आगे ले जाकर आज प्रदेश को हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाया।

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता व मीडिया विभाग के चेयरमेन हर्षवर्धन चौहान ने कार्यशाला में मीडिया विभाग को मजबूत करने व भाजपा के जनविरोधी एजेंडे का पर्दाफाश करने के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कांग्रेस पार्टी को प्रिंट एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा की असलियत का पर्दाफाश करना होगा। उन्होंने पार्टी के प्रवक्ताओं व सोशल मीडिया के सदस्यों से आहवान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़ी जनसस्मयाओं को प्रमुखता से मीडिया में उजागर करें।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं कम्यूनिकेशन विभाग के प्रभारी, जिनके पास कांग्रेस के अग्रणी संगठनों का भी प्रभार है, विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व हिमाचल सरकार आए दिन जनविरोधी फैसलें ले रही है। आज देश की सुरक्षा खतरें में है। युवा रोजगार के लिए संघर्ष कर रहा है। कर्मचारी व पैंनशनर अपने अधिकारों के लिए सडक़ों पर आंदोलन कर रहे हैं,। उन्होंने कहा कि आज देश में मंहगाई चरमसीमा पर है, बेरोजगारी की दर दिन प्रति दिन बढ़ रही है, देश के सरकारी उपक्रम कौडिय़ों के भाव बेचे जा रहे हैं और यही नहीं विपक्षी दलों के नेताओं को राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से प्रताडि़त करने की परम्परा को जन्म दिया जा रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :