Sunday, April 12, 2026

सुरेश भारद्वाज ने टूटीकंडी में किया 1.11 करोड़ से निर्मित पैदल चलने योग्य पुल का लोकार्पण

हिमाचल आजकल

शिमला। शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को टूटीकंडी में 1 करोड़ 11 लाख रुपए से निर्मित पैदल चलने योग्य पुल का लोकार्पण और  4 7 लाख रुपए  से निर्मित होने वाले कार पार्किंग एवं व्यवसायिक परिसर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर  शहरी मंत्री ने बताया कि टूटीकंडी क्षेत्र में विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी है। गाडिय़ों की ज्यादा आवाजाही के चलते पैदल चलने वाले पुल से यहां के लोगों को आने जाने में सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि शिमला शहर में सारे पुलों का निर्माण कार्य अमरुत मिशन के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 47 लाख रुपए से निर्मित होने वाले पार्किंग एवं व्यवसायिक परिसर से यहां के लोगों को पार्किंग की व्यवस्था के साथ साथ रोजगार एवं व्यवसाय स्थापित करने के अवसर भी प्रदान होंगे।

सुरेश भारद्वाज ने कहा कि शिमला शहर में पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला शहर की सूरत बदलने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि पर्यटकों व आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्ष 2050 तक शिमला शहर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए वल्र्ड बैंक से पोषित 1813 करोड़ रुपए की परियोजना का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए शिमला शहर में 37 किलोमीटर पैदल पथ का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त शिमला शहर के अलग-अलग स्थानों में सडक़ों को चौड़ा किया जा रहा है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles