Sunday, April 12, 2026

पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच से डर रही सरकार : नेगी निगम भंडारी

हिमाचल आजकल

शिमला। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस भर्ती घोटाले व पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि  सरकार बताएं कि जब युवा कांग्रेस द्वारा पेपर लीक मामले में युवाआें के हित में पूरे प्रदेश भर में भूख हड़ताल पर बैठे थे तो उस दौरान युवा कांग्रेस ने पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच व डीजीपी संजय कुंडू को पद से हटाने की मांग कर रही थी। प्रदेश की जयराम सरकार ने युवा कांग्रेस के दवाब में आकर सीबीआई की जांच करवाने का एेलान किया था लेकिन  इतना वक्त गुजर जाने के बाद भी मामले की जांच करवाने के लिए सीबीआई  नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर क्यों सीबीआई  जांच नहीं हो पा रही है। प्रदेश भाजपा सरकार किसको बचाना चाहती है।

नेगी निगम भंडारी ने कहा कि युवा कांग्रेस ने मांग की थी कि डीजीपी संजय कुंडू को तुरन्त पद से हटाया जाएं लेकिन प्रदेश सरकार पुलिस भर्ती व पेपर लीक मामले में संलिप्त सरकार व पुलिस प्रशासन के बड़े-बडे मगरमछों को बचाने के लिए सीबीआई की जांच नही करवाई जा रही है। जयराम सरकार को जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर क्यों सीबीआई की जांच नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को दस्तावेज जनता के सामने रखने चाहिए जिसमें सीबीआई की जांच के लिए आग्रह किया गया गया है और यह बताना चाहिए कि सीबीआई का क्या जवाब आया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles