स्थानीय जनता ने सडक़ पासिंग पर विधायक रोहित ठाकुर का जताया आभार
हिमाचल आजकल
शिमला। शराचली क्षेत्र व नंदुपर पंचयात के जन प्रतिनिधियों ने भकान नाला कोली सडक़, गुतु खड़ रामनगरी सडक़ और कापरी सनहोली सडक़ की सफल पासिंग पर जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। बलबीर शर्मा प्रधान ग्राम पंचायत मांदल, संधिरा पनाटू प्रधान ग्राम पंचायत रांवी, सुमन ठाकुर प्रधान ग्राम पंचायत नंदुपर , समिला जिकटा पंचायत समिति सदस्य, संधिरा पोषेटा पंचायत समिति सदस्य , विद्या डोगरा पंचायत समिति सदस्य , पना लाल ठाकुर, राजिन्द ठाकुर, दुर्गा सिंह ठाकुर, कलगी राम शर्मा, केवल राम शर्मा, जितेंद्र शर्मा, गोपी चंद शर्मा , गगन शर्मा, रणवीर शर्मा, जगत शर्मा, हीरा नंद शर्मा ने कहा कि विधायक रोहित ठाकुर के पिछले कार्यकाल में इन सडक़ों का निर्माण कार्य शुरू हो गया था। रोहित ठाकुर ने अपने पिछले कार्यकाल में भकान नाला कोली सडक़ की वन संरक्षण अधिनियम के तहत स्वीकृति प्राप्त कर 15 सितंबर 2016 को सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करवाया था। इसी कार्यकाल में गुतु खड़ रामनगरी सडक़, तथा कापरी सनहोली सडक़ की वन अधिकार अधिनियम के तहत स्वीकृति प्राप्त की और निवविदा आमन्त्रित कर सडक़ निर्माण का कार्य श्याुरू करवा दिया था । उन्होंने कहा कि सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार की नकारात्मक सोच के कारण पिछले 4 वर्षों से लोगों को इन सडक़ों की दुर्दशा के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ा रहा था। उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर ने विधायक बनते ही अधिकारियों को प्रथमिकता के आधार पर इन सभी सडक़ो को दुरुस्त कर इसकी पासिंग सेब सीजन से पहले कराने के आदेश दिए। जिसके नतीजतन आज इन सडक़ों सडक़ो की पासिंग हो गई है। शराचली क्षेत्र और नंदुपर पंचयात के लोगों में इन सडक़ों की पासिंग होने पर खुशी की लहर है।


| All Rights Reserved | Website By :