Sunday, April 12, 2026

क्षेत्रवाद व जातिवाद पर जनता को बांट रही भाजपा सरकार प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल

शिमला, कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिह ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि वह लोगो को क्षेत्रवाद और जातिवाद पर बांटती है।उन्होंने कहा है कि अब प्रदेश सरकार  का छह माह का कार्यकाल शेष रहे गया है,ऐसे में वह लोगों को लुभाने में लगी है। सरकार ने ऐसा कोई भी कार्य नही किया,जिसे वह अपनी उपलव्धि बता कर लोगों से वोट मांग सकें। मंगलवार को जिला  लाहुल स्पीति के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन सिस्सू,केलांग, कीर्तिंग,जाहलामा,

त्त्रिलोकनाथ, व उदयपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की  को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह के शुरू किये गए उन कार्यो के उद्घाटन किये जा रहें है जिनके लिये पूर्व कांग्रेस सरकार ने बजट में पूरा पैसा रखा था।उन्होंने कहा कि वर्तमान में सरकार ने अपना पूरा खजाना खाली कर दिया है।प्रदेश में अब 70 हजार करोड़ का कर्ज चढ़ चूका है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि स्व वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के समान विकास को तरहीज देते हुए गांव गांव में स्कूल,अस्पताल खोले।उन्होंने कहा कि हर गांव में विजली,सड़क की सुविधा पूर्व कांग्रेस सरकार ने ही दी।वर्तमान भाजपा सरकार तो झूठ बोल कर लोगों को गुमराह करती रही है।उन्होंने कहा कि जन जातीय क्षेत्रो के विकास को पूर्ब मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ही दी थी।

उन्होंने कहा क ने कहा कि रोहतांग टनल कांग्रेस की देन है।उन्होंने कहा कि इस टनल के निर्माण में  जब वह सांसद थी,यूपीए सरकार के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने पहली किस्त के तौर पर 1355 करोड़ रुपये जारी किए थे।उgन्होंने कहा कि आज इस टनल का पूरा श्रय भाजपा लेने का प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि इस टनल की यूपीए की शिलान्यास पट्टिका को निकाल कर भाजपा ने अपनी ओछी मानसिकता को दिखया है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला युवाओं के साथ एक बड़ा धोखा हुआ है।उन्होंने कहा कि यह पेपर लीक नही हुआ,पेपर बेचा गया।उन्होंने कहा कि अब इस मामलें को रफादफा करने की कोशिश की जा रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है।उन्होंने कहा कि अब भाजपा के नेता बड़ी बड़ी घोषणाएं करने में जुटी है जो कभी पूरी नही होगी।उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर लोगों के बीच जाने और पूर्व कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने व भाजपा की विफ़ललताओं को उजागर करने को कहा।उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से पूरा देश प्रदेश आहत है।उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि भाजपा की इस सरकार को सत्ता से बाहर किया जाए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles