Sunday, April 12, 2026

कांग्रेस में ठियोग सीट से कुलदीप राठौर, विजय पाल, दीपक राठौर व अतुल शर्मा टिकट की दौड़ में शामिल

ठियोग विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस में इंदु वर्मा के नाम की भी चर्चा

हिमाचल आजकल

शिमला।  हिमाचल कांग्रेस मं विधानसभा चुनाव में टिकट को लेकर खूब मथापच्ची करनी पड़ेगी। कांग्रेस का टिकट पाने के लिए कई नेता अभी से गोटियां बिठाने में जुट गए है। कांग्रेस में ठियोग  विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के चाहने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। कांग्रेस के लिए ठियेाग सीट पर से उम्मीदवार का चयन करना टेडी खीर साबित होने लगा है।

हिमाचल कांग्रेस में विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों पर मंथन शुरू हो गया है। शिमला जिला के ठियोग सीट इस बार कांग्रेस व भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। ठियोग सीट कांग्रेस की वरिष्ठ नेता विद्या स्टोक्स कर परंपरागत सीट रही है। हालांकि पिछले बार ठियोग सीट माकपा ने जीत ली थी। इस बार कांग्रेस की ओर से कई नेता टिकट की दौड़ में शामिल हो गए है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने पहली ही चुनावी ताल ठोक दी है। वहीं पूर्व मंत्री व कांग्रेस के क्दावर नेता रहे स्व. जय बिहारी लाल खाची के पुत्र विजय पाल खाची ने भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। जबकि ठियोग से संबंध रखने  वाले दीपक राठौर भी टिकट की दौड़ में शामिल है। उन्होंने वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। कांग्रेस उम्मीदवार की जमानत  नहीं बचा पाई थी।  कांग्रेस के इन नेताओं ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के समर्थक अतुल शर्मा और जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर भी टिकट के लिए अपनी अपनी गोटियां बिठा रहे है।  बताया जा रहा है कि भाजपा नेता स्व. राकेश वर्मा के पत्नी इंदु वर्मा के नाम पर भी कांग्रेस में गहन मंथन चल रहा है। लिहाजा  ठियोग सीट को लेकर कांग्रेस में घमासान मचने की आसार नजर आ रहे है। बहरहल  ठियोग सीट पर उम्मीदवार उतारने को लेकर कांग्रेस को खूब पसीना बहना पड़ेगा। हालांकि कांग्रेस आलाकमान सभी विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे  करवा रहा है। कांग्रेस में सर्वे के आधार पर ही टिकट का आवंटन किया जाना है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles