बाहरी राज्यों के ट्रकों को सेब विपणन के लिए मिलें टैक्स में छूट
हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के कम ऊंचाई वाले में सेब सीजन ने रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। लेकिन सेब सीजन के शुरू में ही प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते मंडियों में अव्यवस्था का आलम हैं। अभी तक सरकार ने ट्रैफिक नियंत्रित करने के लिए पुलिस की तैनाती नहीं की है। इससे बागवानों व गाड़ी मालिकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। उनका कहना है कि बागवानों को सेब के विपणन के लिए ट्रक नहीं मिल रहे और जो ट्रक बाहरी राज्य से मंगवाए जा रहे हैं वो बागवानों से अधिक किराया वसूल रहें हैं। सेब के विपणन के लिए ट्रकों की मांग पूरी करने के लिए हर वर्ष बाहरी राज्यों के ट्रकों को तीन माह तक टैक्स में छूट दी जाती हैं जिससे प्रदेश में पर्याप्त संख्या में ट्रक उपलब्ध रहते हैं। अभी तक ट्रकों को टैक्स में मिलने वाली छूट नहीं मिल पाई हैं जिसके चलते बाहरी राज्य के ट्रक बागवानो से मनमाने दाम पर किराया वसूल रहें हैं। रोहित ठाकुर ने कहा कि सीजन शुरू हो चुका हैं लेकिन अभी तक सरकार ने बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स में छूट बारें में कोई निर्णय नहीं लिया हैं। इस बार सेब सीजन दो हफ्ते पहले शुरू हो रहा हैं और सरकार और प्रशासन सेब सीजन के प्रबंधन में ढील बरत रहें हैं। उन्होंने कहा कि सेब के विपणन में बागवानों को ट्रकों कमी न हो और बागवान नियंत्रित भाड़ा दे सकें इसके लिए प्रदेश सरकार बाहरी राज्यों के ट्रकों को टैक्स पर हर वर्ष की तरह मिलने वाली छूट की अधिसूचना जल्द जारी करें।


| All Rights Reserved | Website By :