हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा महिला मोर्चा ने गुडिय़ा कांड को छोटा मामला बताने पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के खिलाफ डीसी कार्यालय शिमला के बाहर धरना दिया। विरोध का नेतृत्व भाजपा नेत्री नीलम सरैक ने किया। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अनिला कश्यप ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
इस अवसर पर नीलम सरैक ने कहा कि यह शर्म की बात है कि प्रतिभा सिंह ने गुडिय़ा मामले को छोटा मामला बताया है। एक महिला होने के नाते उन्होंने हिमाचल की महिलाआें का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह इस मामले में लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे है। विक्रमादित्य का यह कहना गलत है क कि मीडिया ने वीडियो से छेड़छाड़ की है। जबकि प्रतिभा सिंह ने गुडिय़ा को लेकर जनसभा में यह टिप्पणी की है। नीलम सरैक ने कहा कि गुडिय़ा केस अभी भी समाज के लिए एक संवेदनशील मुद्दा है और प्रतिभा सिंह को अपने बयान के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी कोटखाई में सूरज की हिरासत में मौत के मामले में जेल गए थे। भाजपा नेत्री प्रेम चौहान, ममता गुप्ता, पिंकी गोयल, किम्मी, कापली शर्मा, पुनीता सूद, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी करण नंदा और मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा ने भी विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।


| All Rights Reserved | Website By :