प्रदेश में भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान
हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने लाहुल स्पिति के लोगों को आश्वासन दिया है कि वह उनके एफआरए के तहत उनके हक हक्कू को फिर से बहाल करवाने के लिए केंद्र के समक्ष मामला रखेगी। कांग्रेस ने जनजातीय क्षेत्रों में लोगों के अधिकारों को सरंक्षित करने के लिए विशेष योजनाओं का प्रावधान किया था। वर्तमान सरकार की उपेक्षा के चलते आज यह क्षेत्र पिछड़ गया है।उनका कहना है कि प्रदेश में भाजपा सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है। एेसे में भाजपा नेता बौखलाहट में लोगों को डराने धमकाने का प्रयास कर रहे है। शुक्रवार को जिला लाहुल स्पिति के अपने अंतिम तीसरे दिन के दौरे के दौरान जिस्पा, कोलोंग,जेमुर व जिस्पा में पार्टी कार्यकर्ताओं व लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा प्रदेश सूखे की मार झेल रहा है।सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। लाहौल स्पीति में बर्फ कम पडऩे की बजह से किसान व बागवान सूखे की मार झेल रहे है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि अपने इस दौरे के दौरान लोगों ने उन्हें बताया कि यहां स्कूलों में अध्यापक नहीं है,अस्पतालों में डॉक्टर नहीं है,लोग पेयजल,सिंचाई की समस्याओं से जूझ रहे हैं, जो बहुत ही चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक इस क्षेत्र में लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे है। उन्होंने कहा कि अब जब प्रदेश में चुनाव की बेला शुरू हो गई है एेसे में मुख्यमंत्री लोगों को लुभाने के लिए बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहें है। सरकार के पास पैसा नहीं है। सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है और यह कर्ज 70 हजार करोड़ से भी अधिक होने वाला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं महिला मंडलो से कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में आते ही भाजपा के जन विरोधी नीतियों व निर्णयों से उन्हें मुक्त करवाएगी। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर भाजपा की जुबान पूरी तरह बंद है जबकि सत्ता में आने से पहले उन्होंने लोगों को बड़े बड़े सपने दिखाए थे।


| All Rights Reserved | Website By :